कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Market News: कस्बे में होली के त्योहार और रमजान माह में बाजारों में ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित आवागमन से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालकों के नियम विरुद्ध संचालन से बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
होली पर्व और रमजान से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के कारण कस्बे के मुख्य चौक बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, जौड़वां कुआं और मीना मार्किट आदि में ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बाजारों में स्थिति उस समय और बिगड़ जाती है जब ई-रिक्शाओं की बेरोकटोक आवाजाही जारी रहती है। ई-रिक्शाओं के अनावश्यक आवागमन से रास्ते संकरे हो जाते हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सड़क तक सामान फैलाने से समस्या और गंभीर हो रही है। इसी वजह से बाजारों में जाम की स्थिति बन रही है और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर शाम को रोजा इफ्तारी के समय हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। Kairana Market News
लोगो ने पुलिस-प्रशासन से होली व रमजान के दौरान बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाए जाने की मांग की है। साथ ही, प्रमुख तिराहों, चौराहों और बाजार के प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने का आग्रह किया है ताकि लोग सुगमता से खरीदारी कर सकें। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बाजारों में त्योहारों के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:– नरवाना से गरजे मंत्री कृष्ण बेदी: “भगवे से डरती थीं पिछली सरकारें”















