हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश Food Poisonin...

    Food Poisoning Incident: पलामू में शादी के खाने से हड़कंप, 100 से अधिक लोग बीमार

    Palamu News
    Palamu News: पलामू में शादी का खाना खाने से सौ से ज़्यादा लोग बीमार पड़े

    मेदिनीनगर/पलामू (एजेंसी)। Wedding Feast Incident: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बोहिता गांव में शादी का भोज खाने के बाद भीषण फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। एक समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। Palamu News

    गुरुवार को हुई इस घटना को लेकर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन ने गांव के स्कूल में ही अस्थायी मेडिकल कैंप लगाया है। करीब 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच और लेस्लीगंज सीएचसी रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके पुत्र लवकुश शर्मा की शादी का कार्यक्रम था। बुधवार शाम को बारात प्रस्थान से पहले ग्रामीणों और मेहमानों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। भोजन के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गुरुवार सुबह जब लोग सोकर उठे, तो कई घरों से बीमारों की सूचना आने लगी।

    ग्रामीण सुदेश्वर सिंह ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेतों की ओर गए, तो उन्हें अचानक कमजोरी और चक्कर महसूस होने लगा। देखते ही देखते प्रभावितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला को ही अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया। बेड की कमी के कारण कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में जमीन पर चटाई बिछाकर ही ड्रिप चढ़ाई गई।

    पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजने और अन्य का इलाज गांव में ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Palamu News

    मौके पर चार एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है, लेकिन खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमण किस वजह से फैला। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में ही कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    यह भी पढ़ें:– Milk News: दूध में मिलावट पर सख्ती, अब उत्पादकों-विक्रेताओं को लेना होगा लाइसेंस