हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    Gurdaspur Theft News: गुरदासपुर में सुनार के घर 7 करोड़ की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार  

    Gurdaspur News
    Gurdaspur News: गुरदासपुर में सुनार के घर 7 करोड़ की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

    1 किलो सोना और 32 लाख नकदी बरामद, मुख्य आरोपी फरार

    • सभी आरोपी बटाला के रहने वाले
    • वारदात को अंजाम देने के लिए धारण किया था विशेष भेष

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: गुरदासपुर में 5 मार्च को सुनार वरुण महाजन के घर पर कोई विशेष वेश धारण करके आए पांच व्यक्तियों ने परिवार को बंधक बनाकर 7 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया। जाते समय आरोपी सुनार की गाड़ी भी अपने साथ ले गए थे। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो सोने के गहने, 32 लाख रुपये नकद और एक हैरियर गाड़ी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 85 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी असल में विशेष वेशभूषा से संंबंधित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए कोई विशेष भेष धारण किया था। सभी आरोपी बटाला के रहने वाले हैं। इनकी पहचान राजबीर सिंह उर्फ राजा, बलविंदर सिंह उर्फ बूटा, सिमरनजीत सिंह सीमा और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगे की पूछताछ करेगी। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Gurdaspur News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: बठिंडा प्रशासन ने गैरकानूनी निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी पर दर्ज हैं गंभीर मामले