हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    Noida Police: इस ऐप के जरिए हाईटेक हुई गौतमबुद्धनगर पुलिस, नोएडा पुलिस ने लागू की ऐप

    Noida Police News
    Noida Police: इस ऐप के जरिए हाईटेक हुई गौतमबुद्धनगर पुलिस, नोएडा पुलिस ने लागू की ऐप

    नोएडा। Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग कर रहा है। इसी दिशा में पुलिस आयुक्त Laxmi Singh के मार्गदर्शन में एआई आधारित Yaksh App को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपराधियों, गैंगों, हिस्ट्रीशीटरों और बीट क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकीकृत किया जा रहा है। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई करने में काफी मदद मिल रही है। Noida Police News

    पुलिस प्रशासन ने Noida और Greater Noida सहित पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र के गांवों और मोहल्लों की डिजिटल मैपिंग भी पूरी कर ली है। कुल 2009 गांवों और मोहल्लों को इस प्रणाली में शामिल किया गया है। इस पहल से प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी और प्रशासनिक विवरण अब डिजिटल रूप में उपलब्ध हो गया है। डिजिटल मैपिंग के माध्यम से बीट पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल को तेजी से मौके पर पहुंचाने और अपराध नियंत्रण में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

    822 बीटों में रहने वाली आबादी का विवरण भी इस एप्लीकेशन में दर्ज

    जिले के सभी थानों की 822 बीटों में रहने वाली आबादी का विवरण भी इस एप्लीकेशन में दर्ज किया जा चुका है। इससे पुलिस को क्षेत्रवार सुरक्षा व्यवस्था की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिल रही है। ‘यक्ष ऐप’ में अब तक 20,537 अपराधियों का डेटा दर्ज किया जा चुका है, जिनमें से 19,931 का सत्यापन पूरा हो चुका है। बाकी अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। Noida Police News

    गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में वर्तमान में 189 गैंग सूचीबद्ध हैं और इन सभी गैंगों का विवरण इस डिजिटल प्रणाली में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिले के 1073 हिस्ट्रीशीटरों का भी पूरा रिकॉर्ड ऐप में दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी अधिक प्रभावी हो जाएगी और संगठित अपराध पर काबू पाने में सहायता मिलेगी।

    पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, तकनीकी संसाधनों के उपयोग से पुलिसिंग अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बन रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। Noida Police News