हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आप पार्टी ने ...

    आप पार्टी ने किया प्रदर्शन..लेकिन समाजसेवी ओर यूवा बोले धैर्य रखें सबको मिलेगा सिलेंडर

    Panipat News
    Panipat News: आप पार्टी ने किया प्रदर्शन..लेकिन समाजसेवी ओर यूवा बोले धैर्य रखें सबको मिलेगा सिलेंडर

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। Panipat News: घरेलू व व्यावसायिक LPG गैस की लगातार बढ़ती किल्लत को लेकर आज आम आदमी पार्टी द्वारा बबैल रोड स्थित छोटू राम चौंक पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारों की लिखी पट्टियाँ ले कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि गैस की कमी के कारण आम जनता के साथ-साथ छोटे उद्योग, चाय ढाबे और गरीब परिवार भी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

    इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि प्रदेश में LPG गैस की किल्लत के कारण कई छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। जिन उद्योगों में गैस का उपयोग उत्पादन प्रक्रिया में होता है, वहां कामकाज ठप पड़ने की स्थिति बन रही है। लोकसभा करनाल अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि उज्ज्वला योजना के नाम पर सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि कई लाभार्थियों को समय पर सिलेंडर ही नहीं मिल रहा।

    यूवा और समाजसेवी बोले धैर्य रखें | Panipat News

    बीजेपी यूवा नेता जयदेव नौल्था बोले विपक्ष कर रहा लोगों को भ्रमित सरकार हर समय लोगों के लिए चिंतित देश में चल रही सिलेंडर की समस्या को लेकर सरकार कर करवा रही इसका हल.देश ओर प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है लोगों में अफवाह फैला दी है कि युद्ध के चलते डीजल पेट्रोल गैस खत्म हो रहा है ऐसा कुछ नहीं है लोग एक साथ सिलेंडर एजेंसी के बाहर पहुंच रहे है जिसकी सप्लाई को लेकर थोड़ी दिक्कत आ रही है और कुछ नहीं

    समाजसेवी राजकुमार पाहवा बोले युद्ध के चलते जो देश में स्थिति बनी हुई है इसमें हम सब को भी जागरूक होने की जरूरत है।अगर परिवार में एक सिलेंडर गैस है तो आप दो या तीन सिलेंडर मत ले।एक व्यक्ति अपने पास दो या तीन सिलेंडर एडवांस में रखता है इससे तीन परिवार सिलेंडर से वंचित रहे जाते है।यह जो समस्या चल रही है अगर हम मिल कर थोड़ा सहयोग करें तो जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। Panipat News

    समाजसेवी गोबिंद कालड़ा ने कहा युद्ध के चलते देश में जो स्थिति बनी हुई है इससे हम ने मिलकर सामना करना है।अगर हम शांति से एकजूट होकर चले तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।युद्ध के चलते कच्चे ईंधन की सप्लाई कम आ रही है जिसके चलते लोगों को गैस लेने में प्रॉब्लम हो रही है।अगर परिवार में एक सिलेंडर से काम चलता है तो आप एक ही सिलेंडर बुक करे ताकि किसी ओर को भी सिलेंडर मिल सके।

    यह भी पढ़ें:– अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार