हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बैंक के सामने...

    बैंक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Bhiwani Motorcycle Theft Case
    Bhiwani Motorcycle Theft Case: पुलिस गिरफ्त में बाईक चोरी का आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani Motorcycle Theft Case: भिवानी के सिविल लाइन थाना ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए स्थानीय हनुमान गेट निवासी अमित ने सिविल लाईन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह इंडसइंड बैंक भिवानी में कार्य करता है और उसने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की थी। 20 अक्तूबर 2024 को अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल को बैंक के बाहर से चोरी करके ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    इस मामले में सिविल लाइन के एएसआई रामदिया ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जाटु लोहारी निवासी संदीप उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पुन: न्यायालय में किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– Amit Shah Moga Rally: भाजपा की सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे