कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गांव बराला के जंगल में छापेमार कार्यवाही करते हुए गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से जिंदा गोवंश, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस तथा पशु वध के उपकरण बरामद होने का दावा किया गया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी एवं वध पर पूर्णतयः अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे बराला के जंगल में स्थित गांव भूरा से बराला-कुकरहेड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर छापेमार कार्यवाही की। Kairana News
दावा है कि मौके से गोकशी की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मुस्तकीम निवासी ग्राम बराला बताया। आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, 315 बोर का तमंचा व कारतूस, पशु वध के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के फरार साथियों की तलाश में जुटी है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– बैंक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार















