हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    Firozabad National Lok Adalat: लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का अच्छा माध्यम – बब्बू

    Firozabad News
    Firozabad News: लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का अच्छा माध्यम - बब्बू

    जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हुए 180488 वाद निस्तारित

    • 21 करोड़ 47 लाख 32 हजार 479 रुपये आई राशि

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad National Lok Adalat: आज रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन में जनपद न्यायालय, फिरोजाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा० बब्बू सारंग द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह (पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण), अरविन्द कुमार सिंह (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय), विशु राजा (अपर जिलाधिकारी), फिरोजाबाद, अनुज चौधरी (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Firozabad News

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश डा० बब्बू सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकारों को न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि उनके पारस्परिक संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे प्रयासों से न्यायपालिका के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य वादों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निस्तारण करना हैं।

    राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 180488 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें अर्थदण्ड एवं समझौता राशि कुल 21 करोड़ 47 लाख 32 हजार 479 रुपये रही। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, मुमताज अली, सर्वेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती साक्षी शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, राजीव सिंह, श्याम बाबू, विमल वर्मा आदि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेश कुमार दिवाकर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगमा खान, श्रद्धा देवा, सौम्या मिश्रा, अजय सिंह, जावेद, अरविन्द कुमार सिंह, मुनेश कुमार सिंह, अनिल प्रताप सिंह मौजूद रहे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Kairana National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.97 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 6.49 करोड़ रुपये का सेटलमेंट