हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिलाओं को 10...

    महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा पर निकाली जागो  

    Fatehgarh Sahib News
    Fatehgarh Sahib News: आप पार्टी की महिला वालंटियर जागो निकालते हुए।

    सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी पूरी की: पार्षद आशा रानी

    फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Fatehgarh Sahib News: विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के हमायूंपुर सरहिंद में काउंसलर आशा रानी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की महिला वालंटियरों ने जागो निकाली।  इस दौरान पंजाब सरकार का धन्यवाद किया गया और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। काउंसलर आशा रानी और एडवोकेट रीना रानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपये देने की गारंटी पूरी कर दी है, जिससे पूरे राज्य में महिलाओं में खुशी का माहौल है।

    उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया है। जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू होगा। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की पहली ऐसी सरकार है जिसने चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार हर वर्ग के लिए सुविधाओं का प्रबंध कर रही है और ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर संगठन इंचार्ज गुरमीत बाजवा, रमेश कुमार सोनू, बलजिंदर गोला, मोहित सूद, पवेल हाड़ा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। Fatehgarh Sahib News

    यह भी पढ़ें:– Firozabad National Lok Adalat: लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का अच्छा माध्यम – बब्बू

    फतेहगढ़ साहिब: आप पार्टी की महिला वालंटियर जागो निकालते हुए।