हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अक्षरा इंटरने...

    अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा में ‘ओडिसी कन्वोकेशन 2026’ धूमधाम से हुआ संपन्न — नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

    Pehowa News
    Pehowa News: अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा में ‘ओडिसी कन्वोकेशन 2026’ धूमधाम से हुआ संपन्न — नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल, पिहोवा में वार्षिक महोत्सव “ओडिसी कन्वोकेशन 2026” बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के फाउंडर स्वर्गीय बलदेव सिंह काहड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता काहड़ा ने चीफ गेस्ट के रूप में तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के चेयरपर्सन प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। Pehowa News

    कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना तथा स्वर्गीय बलदेव सिंह काहड़ा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, देश भक्ति, भक्ति, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में जितनी जिम्मेदारी शिक्षकों की है, उतनी ही अभिभावकों की भी है। उन्होंने माता-पिता से बच्चों को जंक फूड और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करना चाहिए, क्योंकि इसका अधिक प्रयोग बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है। साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने पर जोर देते हुए कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ रखते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

    उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती पूनम काहड़ा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। स्कूल की एमडी जन्नत काहड़ा ने कहा कि हर बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है और विद्यालय का प्रयास रहता है कि उसे सही मंच और दिशा मिले। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Pehowa News

    अभिभावकों ने जताया आभार कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से छोटे बच्चों को मंच पर तैयार करने के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और इसे बच्चों के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल दुर्गेश शर्मा ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिभा के विकास के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे वातावरण में उत्साह, गर्व और खुशी की भावना दिखाई दी।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान