भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ प्रथम के एएसआई कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से आएगा, जो अपने साथ बेचने के लिए मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान स्थानीय राजीव कॉलोनी चौक के पास घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया। Bhiwani News
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय हाल बैंक कॉलोनी निवासी भीम के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 706 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चैन तथा अन्य शामिल व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री जब तक आश्वासन नहीं देंगे तब तक संघर्ष रहेगा जारी: प्रधान बलबीर















