कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Bike Chori News: कैराना में चोरों ने बड़े शातिर व बेखौफ अंदाज में शादी समारोह के दौरान एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरों ने बड़ी आसानी से बाइक का हैंडल लॉक तोड़ा और कुछ ही पलों में उसे स्टार्ट करके मौके से फुर्र हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी हारुण बाइक संख्या-यूपी 19 के-4734 से नगर के तीतरवाड़ा रोड पर स्थित मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। वह मैरिज होम के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर कार्यक्रम में चला गया, लेकिन वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। Kairana Bike Chori
काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका, जिससे वह परेशान हो गया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में उनकी पूरी गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई हैं, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने पहले वहां की रेकी की और मौका मिलते ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित हारून ने पुलिस से अपनी मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:– कैराना में ठेंगे पर श्रम कानून, साप्ताहिक बंदी में भी खुल रही दुकानें















