हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश तेल भंडारण गै...

    तेल भंडारण गैराज में लगी भयानक आग को बुझाने में डेरा सच्चा सौदा सेवादार बने मददगार

    Shri Gurusar Modia News

    Goluwala Fire Fire: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। समीपवर्ती चक 3 एचडीपी में शुक्रवार दोपहर तेल के भंडारण वाले गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि कई किलोमीटर दूर से भी घने धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। घनी आबादी के बीच अवैध रूप से डीजल व पैट्रोल तेल के भण्डार किये गये ड्रमों में लगभग अढाई बजे लगी आग से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। Shri Gurusar Modia News

    स्थानीय निवासी विनोद कुमार के नोहरे में बने गैराज में आग की सूचना मिलते ही उपतहसीलदार रामनरेश मीणा, सीआई तेजवंत सिंह, पीलीबंगा तहसीलदार नवीन गर्ग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीलीबंगा, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ से कई दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंची। आग की सूचना मिलते ही ब्लॉक श्रीगुरूसर मोडिया के विभिन्न गांवों के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार पहुंचे व दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की जांच करते हुए गैराज मालिक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

    आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने निभाई अहम भूमिका | Shri Gurusar Modia News

    हालांकि किसी बड़ी जान-माल की हानि की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना गोलूवाला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाने वाली साबित हो सकती है, क्योंकि आबादी के अंदर तेल भंडारण का गैराज होने से जोखिम बढ़ गया। राजस्थान से सच्चे नम्र सेवादार सोहन सिंह इन्सां ने बताया कि आग लगने की सूचना पर कमेटी सदस्य पाल सिंह इन्सां, गुरनाम सिंह इन्सां, श्योप्रकाश इन्सां सहित विभिन्न गांवोें से ग्रीन एस सेवादारों गगनदीप इन्सां, राकेश, शिवकुमार, रामप्रताप, कुनणराम, नायब सिंह, ताराचंद, जगदीप सिंह, निशान सिंह, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह, बिल्लूसिंह,मोहित जसकरण सिंह, मेजर सिंह, विजय, राजपाल, बिट्टू राजविन्द्र, हरभजन सिंह आदि सेवादारों ने आग बुझाने मे पूर्ण सहयोग दिया। Shri Gurusar Modia News