हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धारदार कापा ल...

    धारदार कापा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने जंडावाली क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का कापा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को शाम करीब 4.45 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमानगढ़-जंडावाली रोड स्थित 3 जेआरके चिश्तियां मोड़ के पास एक युवक हाथ में कापा लहराता घूम रहा है। सूचना पर एएसआई जसकरण सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। Hanumangarh News

    पूछताछ में उसने अपना नाम रज्जाक खान (25) पुत्र हनीफ मोहम्मद निवासी वार्ड सात, फतेहपुर पीएस संगरिया बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार कापा बरामद किया गया। आरोपी कापा रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने कापे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जसवंत सिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसकरण सिंह, हेड कांस्टेबल मीना व कांस्टेबल अमनदीप सिंह शामिल रहे। Hanumangarh News