हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    Result: शिखर शिक्षा सदन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    Miranpur News
    Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में राजीव कौशिक, वान्या शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सिद्धार्थ राजवंशी, राजेंद्र रस्तोगी, अनिरुद्ध शारदा, ब्रज भूषण अग्रवाल, मोहम्मद साजिद (प्रधान ग्राम कुतुबपुर), अनामिका अग्रवाल, वेद प्रकाश आर्य, सचिन ठाकुर, दिनेश सैनी, कोमल प्रजापति एवं डॉक्टर सरताज बेग विद्यालय में पधारे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को चेक (अनुभव मेमोरियल स्कॉलरशिप) और प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत कराया गया, और उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस दिन सौ से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। Miranpur News

    कक्षा नर्सरी में अनम, फैसल, मिस्टी, आध्या, मानवी, शिवाय, अनिमेष नागर, अहमद, एकांश चौधरी, अबू बकर, प्रियांश पाल, अरहम तोमर, शानवी सैनी, मोहम्मद आसिम, अतीक्षा भाटी, इशाल खान, अद्विक शर्मा, आरव, शिवांगी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा एलकेजी में आरवी सिंह, दिव्यांशी, अदनान, कार्तिक गौतम, हंस दीप, सानवी, जैनब, इनायत, अबू हुजैफा, प्रीशा तरीका प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा यूकेजी में आयुष, अली कुरैशी, रघुवंश गोयल, मिस्का चौधरी, कायरा त्यागी, आदित्य, मोहम्मद फरहान, सूर्य, तन्मय सिरोहा, अब्बास रजा, अंश शर्मा, माही नूर, शिवन्या, काव्यांश, आलिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। Miranpur News

    • कक्षा एक में अर्नव, आलिमा बतुल, मोहम्मद जैद, ताबिश, तारुश्री एवं शिविका
    • कक्षा दो में मोहम्मद फैज अलीजा, अवनी इंसान, अर्नव पाल
    • कक्षा तीन में लक्ष्य सिंह जिया एवं लक्ष्य प्रजापति
    • कक्षा चार में अबू बकर, अक्षिता शर्मा, परीक्षित राठौड़, आरिश अली तोमर
    • कक्षा पाँच में मोहम्मद अजान, आदित्यधीमान, वृंदा, अनमोल इंसान
    • कक्षा छह में इनाया परवीन, इस्मत जहरा और श्रेया
    • कक्षा सात में समरीन तोमर, अक्षा, शाजिया नूर
    • कक्षा आठ में आराध्या राजवंशी, अव्वल, वैभव और जोया तोमर
    • कक्षा नौ में नैना राजवंशी, उल्फत रसूल और अल्फिया सैफी
    • कक्षा ग्यारह पीसीएम में आदर्श भारद्वाज, आयुष कुमार, यशवी शर्मा, रिधम गुप्ता
    • कक्षा ग्यारह पीसीबी में अर्श जिया सैफी, इनमा जहरा, रिया, आर्यन खान
    • कक्षा ग्यारह वाणिज्य में अदिला बतुल, रिद्धि गुप्ता, मनिंदर कौर
    • कक्षा ग्यारह मानविकी में पूजा, कुशप्रीत कौर और जुनेरा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

    विद्यालय के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार शर्मा ने कहा, “शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। मैं सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हूं।” विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शिखा शर्मा ने कहा, “मेहनत और समर्पण से सफलता जरूर मिलती है। मैं सभी छात्रों को उनके अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं देती हूं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।” विद्यालय के निदेशक श्री राजेश शर्मा ने कहा, “शिक्षा ही जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मैं सभी छात्रों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता हूं।”