हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेतों में लाप...

    खेतों में लापता युवक का शव मिला, ग्रामीणों में दहशत

    Rohtak Crime News
    Rohtak Crime News: घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस व एफएसएल की टीम

    महम के गांव फरमाणा बादशापुर के खेतो में मिला शव, दो दिन से घर से लापता था युवक

    • डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: महम के अंतर्गत गांव फरमाणा बादशापुर के खेतों में एक युवक का धड़ से कटा सिर के साथ शव पड़ा हुआ मिला है। युवक की तेजधार हथियार से बेहरमी से हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों ने कटे हुए सिर व धड़ को भी खाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में पता किया। जिस तरह से खेत में युवक का शव मिला है, उससे ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से घर से लापता था और इस संबंध में महम थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव फरमाणा बादशापुर के खेतों में ग्रामीणों ने एक युवक का धड़ से कटा सिर के साथ शव पड़ा देखा। Rohtak Crime News

    घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान 19 वर्षीय मोहित निवासी गांव फरमाणा बादशापुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मोहित घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वापिस घर नहीं पहुंचा। उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही मिली थी। इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मोहित अविवाहित था और वह दिहाडी मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Rohtak Crime News

    यह भी पढ़ें:– भैंस-कटड़ी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार