हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश ब्लॉक कल्याण ...

    ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों ने कुछ इस तरह से मनाया एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा

    Sirsa News
    ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों ने कुछ इस तरह से मनाया एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर फूड बैंक के तहत वितरित किया राशन| Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र रहमत कॉलोनी में शुक्रवार शाम ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों द्वारा एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा हर्षोल्लास के साथ ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए बहनों ने मानवता भलाई कार्यों को आगे बढ़ाया। फूड बैंक मुहिम के तहत दो अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया गया। Sirsa News

    पक्षी उद्धार मुहिम के तहत वितरित किये 57 मिट्टी के सकोरे

    इसके अलावा पांच जरूरतमंद बच्चों को जूते-जुराबें प्रदान किए गए। पक्षी उद्धार मुहिम के अंतर्गत 57 मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी न हो और वे आसानी से अपनी प्यास बुझा सकें। नामचर्चा कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के नारे के साथ की। इस अवसर पर बहन लीना इन्सां ने साध-संगत को मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए चोगा-पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया। इस मौके पर विभिन्न जोनों से सच्ची प्रेमी समिति की बहनें, प्रेमी सेविकाएं व साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News