हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नौ वर्षों में...

    नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी 

    Lucknow News
    Lucknow News: Lucknow News: नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी 

    सीएम बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता

    • नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अफवाहबाजों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

    लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं, जिससे उत्तर प्रदेश  देश की टॉप अर्थव्यवस्था और  ग्रोथ इंजन बन गया है। Lucknow News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश और नोएडा क्राइम कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध था, लेकिन अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा दुनिया के निवेश के बेहतरीन गंतव्य बन चुके हैं। उन्होंने अफवाहबाजों और दुष्प्रचार करने वालों के प्रति सतर्क रहने की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अफवाह प्रदेश में विकास को रोक नहीं सकती।बोले, मेरे कपड़े को देख लोग मानते होंगे कि अंधविश्वास को मानता हूंगा, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी रेखांकित किया और कहा कि प्रत्येक स्टेज पर निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने प्रतिभा के सम्मान और उसका सही मंच मिलने पर राज्य और देश को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। लोहिया संस्थान ने कम समय में  350 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी  की हैं और मॉडर्न हेल्थकेयर में अग्रणी बन चुका है। डबल इंजन सरकार की पहल से प्रदेश में  31 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं, और हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अफवाहों के चलते समाज और देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सतर्क रहने की जनता से अपील की।

    इस अवसर पर ये गणमान्य रहे मौजूद | Lucknow News

    इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री  मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा अमित घोष, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, केजीएमयू वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– जय पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का भारी हंगामा, मनमानी फीस और दुर्व्यवहार के आरोप