हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Cleanliness Campaign: इंग्लैंड के सेवादारों ने लंदन में मनाया एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा

    Cleanliness Campaign: इंग्लैंड के सेवादारों ने लंदन में मनाया एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा

    Cleanliness Campaign: लंदन(सच कहूँ न्यूज)। इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत द्वारा पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा (MSG Guru Mantra Bhandara) माह की खुशी में मानवता भलाई कार्यों के तहत ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ के बैनर तले स्वच्छता अभियान चलाया। यह स्वच्छता अभियान मेजब्रुक पार्क, बार्किंग, लंदन में चलाया गया। अभियान में लंदन की साध-संगत ने कठोर परिश्रम करते हुए 30 बड़े बैग कचरा एकत्रित किया। London News

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 17 सेवादारों व 5 बच्चों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की भी भरपूर प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इंसानियत की भलाई हेतु 175 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं। London News