64800 क्विंटल गेहूं की आवक, 980 गेट पास जारी
Ellenabad SDM Inspects: रानियां (राजेंद्र गाबा-सुनील कुमार)। क्षेत्र की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है। सोमवार तक रानियां क्षेत्र की विभिन्न मंडियों में करीब 64800 क्विंटल गेहूं पहुंचा, जबकि 980 गेट पास जारी किए गए। साफ मौसम और नमी की मात्रा संतुलित पाए जाने के बाद ऐलनाबाद के एसडीएम पारस भागोरिया ने रानियां अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का शुभारंभ किया। Sirsa News
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी में गेट पास, बायोमेट्रिक व्यवस्था, नमी जांच, पेयजल, बिजली, शौचालय व किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व आढ़तियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र सेन ने बताया कि अकेली रानियां मंडी में 13500 क्विंटल गेहूं पहुंचा और 225 गेट पास काटे गए। सोमवार को गेहूं में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू की गई। Sirsa News















