नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मुंबई में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
All India Kho-Kho Tournament: नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौधरी कुड़ाराम मेमोरियल महिला महाविद्यालय, जमाल की दो छात्राओं ने ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। कॉलेज की खिलाड़ी मनीषा (हंजीरा) और प्रियंका (बीए द्वितीय वर्ष) ने यूनिवर्सिटी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया। Sirsa News
उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब ये दोनों छात्राएं 19 से 23 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से भाग लेंगी, जहां देशभर की शीर्ष विश्वविद्यालय टीमें हिस्सा लेंगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रधान राजेश कुमार और प्राचार्य डॉ. कृष्ण लाल गुप्ता ने कोच डॉ. जसवीर सिंह जाखड़ सहित दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News















