हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    NCL Recruitment: एनसीएल में निकले स्टाफ नर्स सहित सैकड़ों पद, जल्द भरें आवेदन

    NCL Recruitment
    We Want You

    Northern Coalfields Limited Recruitment: भोपाल। सरकारी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। Northern Coalfields Limited (एनसीएल) ने विभिन्न तकनीकी एवं चिकित्सा श्रेणी के कुल 577 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। NCL Recruitment

    जारी सूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत डम्पर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 308 पद, ग्रेडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 34 पद, डोजर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 52 पद, क्रेन ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 17 पद, पे-लोडर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 18 पद तथा सरफेस माइनर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) के 43 पद सम्मिलित हैं।

    इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पदों में स्टाफ नर्स (प्रशिक्षु) के 47 पद, फार्मासिस्ट के 4 पद, पैथोलॉजी तकनीशियन के 12 पद, डेंटल तकनीशियन के 2 पद, फिजियोथेरेपिस्ट के 4 पद, ऑप्टोमेट्री तकनीशियन का 1 पद, रेडियोग्राफर के 3 पद तथा ईसीजी तकनीशियन के 2 पद शामिल हैं। साथ ही सिविल शाखा में ओवरसियर के 30 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। NCL Recruitment

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी और अभ्यर्थी 1 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा

    शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक अथवा डिप्लोमा की उपयुक्त योग्यता होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कुछ पदों के लिए निर्धारित अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण जैसे चरणों से गुजरना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। वहीं ऑपरेटर प्रशिक्षु पदों के लिए दैनिक दर के आधार पर पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। NCL Recruitment

    आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, दिव्यांगजन तथा विभागीय अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात शुल्क जमा कर आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करना होगा। भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। NCL Recruitment