हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मौसम के मिजाज...

    मौसम के मिजाज के चलते कम हो रही मंडियों में गेहूं की आवक

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: मंडी में अनाज लेकर पहुंचे किसान और बायोमीट्रिक करते हुए।

    सरकारी खरीद चले हो गया एक सप्ताह बहुत कम किसान पहुंचें मंडी में अनाज लेकर।

    प्रताप नगर (सच कहूँ/रामकिशन)। Pratap Nagar News: हरियाणा की मंडियों में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जा चुकी है लेकिन अभी तक प्रताप नगर, छछरौली और खारवन अनाज मंडियों में गेहूं की आवक काफी धीमी है। प्रतिदिन एक या दो किसान ही मंडी में गेहूं लेकर पहुंच रहे है।

    आधे अधूरे इंतजाम के सहारे चला सीजन

    हालांकि मंडियों के आधे अधूरे इंतजाम काफी हद तक पूरे कर लिए गए और पूर्ण तरीके से व्यवस्थाएं संचालित करने का दावा किया जा रहा है लेकिन सरकार की बायोमीट्रिक प्रणाली किसानों को रास नहीं आ रही है। इसके लिए कई किसान संगठन एतराज जाहिर कर चुके है। वही सरकार की बायोमीट्रिक प्रणाली किसानों के गले की फांस बनती नजर आ रही है।

    बायोमीट्रिक किसानों के लिए परेशानी | Pratap Nagar News

    कई किसान राजबीर,सुमित,अनिल,सुरेश आदि का कहना है कि मंडी के गेटों पर मंडी प्रशाशन द्वारा बायोमीट्रिक के लिए हेल्प डेस्क लगा रखे है जिन पर पहले किसान की फोटो और फिर बायोमीट्रिक करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। किसानों का कहना है कि हालांकि भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्यवस्था तो ठीक है लेकिन बायोमैट्रिक में कई बार दिक्कत आ चुकी है और किसानों को काफी देर तक बायोमैट्रिक के लिए रुकना पड़ सकता है। ऐसे में मंडी की व्यवस्था बिगड़ सकती है।

    मंडी की आवक में अड़चन मौसम का मिजाज

    मंडी में आवक कम होने का कारण मौसम का मिजाज भी है। हर रोज मौसम करवट बदल रहा है और तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल रही है। ऐसे में किसानों को खेतों में खड़ी पकी फसल के नुकसान का डर भी सता रहा है। इसी कारण खेतों में खड़ी पकी फसल को किसान कटवाने में हिचकिचा रहा है। कई जगह तो बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से पूरी की पूरी फसल खेतों में बिछ गई। Pratap Nagar News

    सभी व्यवस्थाएं पूर्ण – सचिव

    मंडी के सचिव ऋषि राज ने बताया कि उनके अंतर्गत आने वाली प्रताप नगर,छछरौली और खारवन अनाज मंडी में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करवाई जा चुकी है। मंडी के सभी एंट्री गेट पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए है। अभी किसान कम ही मंडी में पहुंच रहे है। जो किसान मंडी में अपना अनाज लेकर पहुंचे उनकी सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद की गई है।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में ढाई साल की बालिका की हत्या, मां गंभीर