हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दोस्त ही निकल...

    दोस्त ही निकले कातिल, काबू

    Friend, Police, Arrested, Murder, Investigation, Haryana

    जाखल (सच कहूँ न्यूज)। रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ मिले जाखल गांव के सुशील उर्फ शीलू की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को काबू किया है। काबू किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन रेलवे पुलिस इस पूरे मामले को पूरा गोपणीय तरीके से रख रही है व इसके बारे में पूरी जानकारी देने में भी हिचकिचा रही है लेकिन सूत्रों के मुताबिक युवक सुशील की हत्या करने में उसके तीन साथियों का ही हाथ था। जिसे सिविल पुलिस ने तलाश कर रेलवे पुलिस के सहयोग से काबू किया है।

    बताया जाता है कि सुशील उर्फ शीलू घटना वाली रात को अपने दोस्त विनित शर्मा व आकाश शर्मा निवासी जाखल मंडी तथा जितेंद्र उर्फ कड़ैलिया निवासी कड़ैल पंजाब के साथ देखा गया था। जिस पर पुलिस को उन तीनों पर शक हुआ तो उनकी तलाश शुरू की लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले। इस पर सिविल पुलिस ने तीनों की लोकेशन जांच की तो वह पंजाब की ओर पाई। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। जिसके बाद तीनों को काबू कर लिया गया।

     तेजधार हथियार से हत्या की

    फिलहाल मामले में रेलवे पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है लेकिन इस घटना ने रेलवे परिसर को नशेड़ियों का अड्डा करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार सुबह को रेलवे स्टेशन परिसर में जाखल गांव के सुशील उर्फ शीलू की खून से लथपथ लाश पड़े हुए पाया गया था। जिस पर घटना की जांच की तो पाया कि किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या की थी। घटना में रेलवे पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।