हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पेड़ से टकराकर...

    पेड़ से टकराकर कार चकनाचूर, मौत

    Death, Car, Collided, Tree, Punjab

    कार बेकाबू होकर सफेदे के पेड़ में लगी

    दोदा (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय नगर के कोठे सुरगापुरी रोड पर बीती देर रात अपने खेत जा रहे एक किसान की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार है। जानकारी अनुसार गुरविन्दर सिंह बराड़ पुत्र सुखदेव सिंह (झंडू वाला) श्री मुक्तसर साहब जो कि बीती रात अपनी कार नंबर डीएल 8सी एन ए 2801 पर जा रहा था, जब वह इंडैन गैस एजेंसी के स्टोर के नजदीक पहुंचा तो कार बेकाबू हो कर दीवार से टकरा कर सफेदे के पेड़ में लगी।

    जिससे कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उक्त किसान की दोनों टांगें कट कर कार में ही फंस गई व धड़ धान के खेत में जा गिरा। वहां से गुजर रहे नंबरदार अमरीक सिंह प्रधान को आॅप्रेटव सोसायटी ने 108 पर फोन करके एबूलैंस द्वारा तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोदा में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। जिक्रयोग्य है कि उक्त किसान ने दोदा में कुछ माह पहले ही जमीन खरीदी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।