हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें कश्मीर के कुप...

    कश्मीर के कुपवाड़ा में आर्मी हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला

    Terror, Attack, Army Headquarters, Indian Army, Kashmir

    श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा के कलारूस फॉरेस्ट एरिया में बने आर्मी हेडक्वार्टर पर शुक्रवार रात आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया। फिलहाल आर्मी सर्च ऑपरेशन कर रही है। इस बीच शनिवार को पाक ने मेंढर सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। इसके चलते एक महिला की मौत हो गई।

    जून में 6 जवान शहीद

    16 जून को कश्मीर के अचबल में आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें 6 पुलिसवाले शहीद हो गए। आतंकियों ने भागने के पहले इन जवानों के चेहरे बिगाड़ दिए थे। ये लोग रूटीन राउंड पर निकले थे। वहीं, 15 जून को घाटी के हैदरपुरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।