हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाढ़ का कहर: ...

    बाढ़ का कहर: बिहार में 98 तो असम में 133 की मौत

    Floods, States, India, BIhar, Died, Injured, Influenced

    नई दिल्ली: बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में बाढ़ ने जनजीवन पर बुरी तरह असर डाला है। बिहार में बाढ़ से अबतक 98 लोगों की मौत हो गई है। वहीं असम के 24 जिलों में बाढ़ से अबतक 133 लोग मारे जा चुके हैं। बाढ़ ने उत्तर प्रदेश के भी 15 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है।

    असम में अबतक 133 लोगों की मौत

    पश्चिम बंगाल के छह उत्तरी जिले में कल बाढ़ से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बाढ़ की स्थिति में कल कुछ सुधार हुआ है। असम में बाढ़ से 10 और लोगों की मौत हो गई। कुल 24 जिलों में करीब 31 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। तीसरी बार बाढ़ की त्रासदी झेल रहे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर अबतक 133 हो गई है।

    सीएम नीतीश ने किया हवाई सर्वेक्षण

    सहरसा जिला भी अब बाढ़ से प्रभावित हो गया है। पड़ोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से प्रदेश में अबतक 119 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल गोपालगंज, बगहा, बेतिया, रक्सौल और मोतिहारी का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया।

    सीएम नीतीश कुमार ने राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से चलाने औपर हर जरूरतमंद लोगों को त्वरित मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बेतिया नगर भवन स्थित इनडोर स्टेडियम पहुंचकर वहां बाढ़ पीड़ितों के लिये तैयार किये जा रहे फूड पैकेट कार्य का भी निरीक्षण किया और वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।