हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीबीएसई रिजल्...

    सीबीएसई रिजल्ट: माता-पिता ने मुंह मीठा कर मनाई खुशी

    CBSE Result, Parents Happily, Happened, Eating Sweet,

    शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की अरूणा सहारण रही जिले में प्रथम

    श्रीगुरूसरमोडिया (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की अरूणा सहारण के जिले में प्रथम आने पर उनके घर खुशी का माहौल है। परिजनों ने अरूणा का मुंह मिठा करवा खुशी को सांझा किया। कुछ इसी तरह अंकिता बिश्नोई व ज्योत्सना बंसल का रहा। अरूणा ने 12वीं आर्ट में 97 प्रतिशत अंक पाक जिला टाप किया है। अरूणा ने बताया कि मैं स्कूल के सूचना बोर्ड पर टॉपर्स की फोटो और नाम देखती थी तो मन में हमेशा यही आता था कि काश मेरा नाम और फोटो भी यहां चस्पा हो।

    बस वहीं से प्रेरणा मिली। इसलिए रोज 14 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई में लग्न देख माता पिता ने भी प्रैरणा दी ऊपर से स्कूल में शिक्षा का वातावरण व अध्यापकों की मेहनत के चलत यह मुकाम पा सकी। स्कूल की प्रशासक सुश्री नवजोत इन्सां ने अरूणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा परिणाम मं सफलता पाने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।