हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लखनऊ में भीषण...

    लखनऊ में भीषण आग, 4 लोगों की मौत

    Great, Fire, Lucknow

    दमकल कर्मियों ने करीब 50 लोगों को निकाला सुरक्षित

    लखनऊ (एजेंसी)।

    उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के निकट दूध मण्डी के पास विराट इन्टरनेशन होटल में तेज धमाके के साथा भीषण आग लग गई जिसमें एक महिला और बच्चे सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नाका इलाके में स्थित दूध मण्डी के पास सुबह करीब पांच बजे होटल विराट में तेज धमाके के बाद आग लग गई और देखते ही देखते उसके पास एसएसजी इंटनेशन होटल में फैल गई । इस घटना में अब आधिकारिक तौर पर एक महिला और बच्चे सहित चार लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।

    उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। आग में झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग की सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने बताया कि होटल तंग गली में होने के कारण आग बुझाने में दमकलों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि होटल में आग बुझाने का इंतजाम नहीं था और ये होटल गैर कानूनी तरीके से बनाये गए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों होटलों में काफी लोग ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।