हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल आॅस्ट्रेलिया ...

    आॅस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-1 के ड्रा पर रोका

    Australia, Denmark, Fifa, Worldcup, Football, Fifa

    डेनमार्क के दो मैचों से हुए चार अंक

    समारा (एजेंसी)। 

    आॅस्ट्रेलिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मजबूत डेनमार्क को फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में वीरवार को 1-1 के ड्रा पर रोक दिया। आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में फ्रांस के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि डेनमार्क ने पेरु के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ तीन अंक हासिल किए थे। इस ड्रा से दोनों टीमों ने अंक बांट लिए।

    डेनमार्क के अब दो मैचों से चार अंक हो गए हैं।आॅस्ट्रेलिया के खाते में इतने ही मैचों से एक अंक है। इस ड्रा के बाद डेनमार्क को वर्ष 2002 के बाद पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में पूर्व चैंपियन फ्रांस की कड़ी चुनौती का इन्तजार करना होगा जबकि अपने पांचवें विश्वकप में खेल रही आस्ट्रेलिया को अपने इतिहास में दूसरी बार अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई करने के लिए अंतिम मैच में पेरु को हराना होगा और अन्य टीमों के परिणामों को भी देखना होगा।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।