हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home अन्य खबरें चांडीमल की अप...

    चांडीमल की अपील खारिज, विंडीज़ टेस्ट से बाहर

    Chandimal, Application, Rejected, Test Series, Ball Tampering 

    सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का पाया दोषी

    कोलंबो,  एजेंसी।  श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल की गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में एक टेस्ट बैन के खिलाफ की गयी अपील को न्यायिक आयुक्त ने खारिज कर दिया है जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर रहना होगा। 28 साल के चांडीमल को गत सप्ताह सेंट लुसिया टेस्ट में गेंद के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था अौर उन्हें आखिरी टेस्ट से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वीडियो समीक्षा में पता चला था कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के मुंह में कुछ मीठा पदार्थ था जिसे वह गेंद पर चिपका रहे थे।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि चांडीमल की अपील खारिज हो गयी है। उन्होंने कहा“ न्यायिक आयुक्त ने दिनेश चांडीमल को गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले में दोषी पाया है और उनकी अपील को खारिज कर दिया है जो उन्होंने एक टेस्ट बैन के खिलाफ की थी।”

    पहले दिन-रात्रि टेस्ट में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

    वैश्विक संस्था ने कहा“ आईसीसी के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने चांडीमल को इस मामले में दोषी करार देते हुये नियमों के अनुसार अधिकतम सज़ा दी थी जिसे अब बरकरार रखा जाएगा।”चांडीमल की अपील खारिज होने के बाद वह अब किंग्सटन ओवल में होने वाले तीसरे और वेस्टइंडीज़ की मेजबानी में पहले दिन-रात्रि टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह मैच शनिवार से शुरू होगा। सीरीज़ में फिलहाज मेजबान टीम 1-0 से आगे है।

    न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को करेंगे और चांडीमल पर लगी सजा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कोच चंडिका हथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिन्हा का व्यवहार भी खेल भावना के अनुरूप नहीं था जिसपर संज्ञान लिया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने सेंट लुसिया में चांडीमल, चंडिका और असांका इन तीनों के खिलाफ सेंट लुसिया में दो घंटे तक आरोपों के खिलाफ बहस करने और खेल में देरी पहुंचाने के लिये लेवल तीन का आरोप लगाया था। हालांकि इन्होंने अपनी इस गलती को स्वीकार कर लिया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।