हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें अलग अलग 2 हाद...

    अलग अलग 2 हादसों में 17 की मौत

    17 Die, 2 Separate, Accidents

    तेलंगाना में ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, मध्यप्रदेश में कार ट्रक से टकराई

    भोपाल,हैदराबाद, एजेंसी।

    तेलंगाना और मध्यप्रदेश में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग जख्मी हैं। घायल लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। तेलंगाना में हुआ हादसा एक बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ। सामने आ रही बाइक को बचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित ​होकर नहर में गिर गई। इसमें 13 महिलाओं की मौत हो गई। 17 जख्मी हैं। उधर, मध्यप्रदेश में इंदौर से आ रही एक कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। दो जख्मी हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।