हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home खेल चहल- कुलदीप क...

    चहल- कुलदीप की फिरकी में फंसा आयरलैंड

    Ireland, Trapped, Spin

    रोहित शतक से चूके

    डबलिन  (वार्ता)

    ओपनर रोहित शर्मा की 97 रन की शानदार पारी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तथा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी से भारत ने आयरलैंड को पहले ट्वंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बुधवार को 76 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने अपने 100 वें ट्वंटी 20 मैच में पांच विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया और मेजबान टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन पर थाम लिया। भारत की 100 मैचों में यह 62 वीं जीत है। आयरलैंड की टीम दो विकेट पर 72 रन की अच्छी शुरुआत के बाद कुलदीप और चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी। कुलदीप ने चार ओवर में 21 रन पर चार विकेट झटके जबकि चहल ने चार ओवर में 38 रन पर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 19 रन पर दो विकेट लिए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।