हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश आज पंजाब  में...

    आज पंजाब  में  PM मोदी, मलोट में करेंगे बड़ी रैली

    Punjab, PM Modi, Malot, Rally

    किसानों के साथ पीएम का  होगा पहला संवाद

    नई दिल्ली  (एजेंसी)। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार अब सीधे आम लोगों से जुड़ रही है। इसी अगुवाई में पीएम मोदी आज किसानों को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम आज पंजाब के मलोट में किसान रैली को संबोधित करेंगे।

     किसानों को अपने हक में करना चाहती है मोदी सरकार

    केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में खरीफ की फसलों पर एमएसपी को डेढ़ गुना किया गया है, जिसके बाद ये किसानों के साथ पीएम का पहला संवाद होगा. किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है, बीते दिनों में किसानों का गुस्सा भी सामने आया है। ऐसे में चुनाव से पहले मोदी सरकार किसानों को अपने हक में करना चाहती है, इसके लिए अब प्रधानमंत्री मोदी ने ही मोर्चा संभाला है।

    मंच पर होंगे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी

    इस दौरान पीएम के साथ अकाली दल के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी मंच पर होंगे। अकाली दल ने कुछ दिन पहले बीजेपी को लेकर कुछ तल्खी के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि पीएम के साथ मंच साझा करने से अकाली नेताओं की ये तल्खी कम होगी. इस रैली के जरिए पीएम मोदी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के एक लाख किसानों को सीधा संदेश देंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।