Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

फिल्म 2.0 की रिलीज डेट तय, रजनी-अक्षय आमने-सामने

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

इसी साल 29 नवंबर को रिलीज

नई दिल्ली(एजेंसी)
रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर ‘2.0’ सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। लेकिन इसकी रिलीज डेट हर बार किसी न किसी कारण से आगे बढ़ती रही है। अब इसकी रिलीज डेट एक बार फिर तय हुई ह। ये इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी।पहले ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। उसके बाद इसकी रिलीज डेट अगस्त तक बढ़ा दी गई, लेकिन अगस्त में अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ भी आने वाली है। इसके बाद खबरें आईं कि ये फिल्म 2018 में रिलीज नहीं होगी। लेकिन अब निर्माताओं ने इसे नवंबर में रिलीज करने का तय किया है।

फिल्म का बजट करीब 400 करोड़

‘2.0’ सबसे महंगी भारतीय फिल्म है और रिलीज में देरी के कारण इसका खर्च बढ़ता जा रहा है। देश की सबसे महंगी फिल्म कही जाने वाली 2.0 को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतीक्षि‍त प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नेगेटिव लीड रोल में हैं। साइंस-फिक्शन पर बेस्ड इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts