हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में रोके गए चुनाव नतीजे, इमरान सबसे आगे

    Election, Results, Halted, Pakistan, Imran, Front

    पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 41 सीटों के साथ तीसरे स्थान

    इस्लामाबाद  (एजेंसी)। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली चुनाव की मतगणना में पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे चल रही है। पीटीआई ने अब तक 113 सीटों पर बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के डॉन अखबार के अनुसार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के मिले रुझान में पीटीआई 114 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 66 सीटों पर आगे है।  पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 41 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जाहिर है कि त्रिशंकु नेशनल असेंबली की सूरत में जरदारी ‘किंगमेकर’ साबित हो सकते हैं।

    मुहाजिरों की पार्टी एमक्यूएम 5 सीटों पर आगे

    मुहाजिरों की पार्टी एमक्यूएम 5 सीटों पर आगे है। 13 सीटों पर निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली के साथ चार प्रांतों की विधानसभाओं के लिए बुधवार को ही एक साथ मतदान कराया गया। बुधवार रात से जारी मतगणना गुरुवार सुबह रोक दी गई है, क्योंकि चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगे हैं। आधी रात के बाद कोई भी परिणाम घोषित नहीं किए जाने के बाद यह सवाल उठे हैं।

    दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी

    अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी बताई जा रही है। पार्टी नेता शहबाज शरीफ ने रुझानों की शक्ल में आ रहे नतीजों को मानने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान की दो बार प्रधानमंत्री रहीं दिवंगत नेता बेनजीर भुट्टे के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 39 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

    सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल ही मतगणना शुरू हो गई थी।

    पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह स्पष्ट धोखाधड़ी है। जिस तरह से जनादेश का अपमान किया गया है, वह बर्दास्त नहीं है।”
    उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ था और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल ही मतगणना शुरू हो गई थी। देशभर के मतदान केंद्रों पर 371,000 सैनिक तैनात किये गए हैं जो वर्ष 2013 में हुए चुनाव के दौरान तैनात किए गए सैनिकों की संख्या के लगभग पांच गुना है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Election, Results, Halted, Pakistan, Imran, Front