हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश खतरे के निशान...

    खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी, लाएगी भारी तबाही

    Yamuna River, Danger Mark, Floods

    दिल्‍ली पर बड़ा खतरा

    चंडीगढ़/यमुनानगर। पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्‍तर काफी बढ़ गया है और नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हथनी कुंड बैराज पर यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार सुब‍ह को बैराज से नदी में पानी का बहाव तीन लाख 11 हजार क्‍यूसिक से ऊपर पहुंच गया। इससे दिल्‍ली के लिए भी भारी खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है।

    दिल्‍ली तक यह पानी अगले 72 घंटे तक पहुंच जाएगा। यह पानी दिल्‍ली के निचले इलाके में तबाही मचा सकता है। हरियाणा में यमुना के आसपास के इलाके में बाढ़ आ गई है और यमुना का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में घुस गया है। सिंचाई विभाग और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी का बहाव
    3.11 लाख क्‍यूसिक से ऊपर हुआ, हाईअलर्ट जारी

    हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में भारी उफान अा गया है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों में जोरदार बारिश के कारण यमुना और अन्‍य नदियों ने शनिवार कोे विकराल रूप धारण कर लिया। लगातार बरसात होने से यमुनानगर में बाढ़ आ गई है।

    हथनीकुंड पर शनिवार सुबह को हथनीकुंड बराज से यमुना में दिल्ली की तरफ जाने वाले पानी की रफ्तार तीन लाख 11 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड हिसाब से नापी गई। बरसात के चलते पानी और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। यमुनानगर जिले के कई गावों में पानी घुस गया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।