हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कांग्रेस अध्य...

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल दो दिवसीय यात्रा पर हैदराबाद पहुंचेंगे

    Rahul Gandhi

    राहुल गांधी(Rahul Gandhi) तेलंगाना शहीद स्मारक में श्रद्धांजिल अर्पित करेंगे

    हैदराबाद (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचेंगे। गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली हैदराबाद यात्रा है। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी यात्रा के दौरान विधानसभा परिसर के सामने गन पार्क में तेलंगाना शहीद स्मारक में श्रद्धांजिल अर्पित करेंगे।

    तेलंगाना के लोग इस शहीद स्मारक से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। गांधी सोमवार को ढ़ाई बजे कर्नाटक के बिदर जिला में शम्शाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे और नजदीकी क्लासिक कन्वेशन सेंटर में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को संबोधित करेंगे।

    इसके बाद वह सिरलिंगमपल्ली में जनसभा का संबोधित करेंगे। मंगलवार को गांधी का वरिष्ठ संपादकों से बातचीत और सीईओ को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मंगलवार की शाम गांधी बेराजगार युवाओं और विद्यार्थियों को सरुरनगर में संबोधित करेंगे और उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें