हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पानी में डूबन...

    पानी में डूबने से बालक की मौत-अलवर

    Alwar

    अलवर(Alwar)जिले के रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पूठी की घटना

    अलवर (एजेंसी)। राजस्थान में अलवर (Alwar)जिले के रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पूठी में अवैध रूप से चल रही क्रेशरों के द्वारा किए गए गड्डे में बरसात का पानी भरने के कारण एक बालक की डूबने से मौत हो गई है।

    जानकारी के अनुसार सोमनाथ (10)आज सुबह दादी के साथ बकरी चराने गया था। दादी बकरियों को लेकर आगे चली गई लेकिन सोमनाथ पास की पहाड़ी की ओर चला गया जहां अवैध खनन के कारण हुए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में उसका पैर फिसल गया जिससे वह डूब गया।

    दादी को घटना का पता चलने पर उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और बालक को गढ्ढे से निकाल कर उसे रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट सोमनाथ के ताऊ ने पुलिस थाने में दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें