हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुरूसरमोडिया ...

    गुरूसरमोडिया के खिलाड़ियों का फुटबाल सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतू चयन

    Gurusarmodia, Football layer, Sub Junior, Jodhpur, National 

    जोधपुर में 16 अगस्त से 21 अगस्त तक खेला जाएगा टूर्नामेंट | Gurusarmodia Football player

    श्रीगुरुसरमोडिया (सच कहूँ न्यूज)। जोधपुर में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय (Gurusarmodia Football Player) फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के लिए श्रीगंगानगर जिले के गुरूसरमोडिया के दो छात्रों का चयन हुआ है। शाह सतनाम ब्वॉयज स्कूल गुरूसरमोडिया के छात्र रिषभ चौधरी व कर्ण बेनीवाल इस फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान के लिये खेलेंगे। यह टूर्नामेंट जोधपुर में 16 अगस्त से 21 अगस्त तक खेला जाएगा । प्रिंसिपल नरोत्तमदास इन्सां ने बताया की रिषभ तीसरी बार प्रदेश की टीम में खेल रहा है। वहीं कर्ण पिछले वर्ष स्कूल राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कमान संभाल चुका है। संस्था के खेल इंचार्ज चरणजीत इन्सां ने बताया की इस प्रतियोगिता से पहले जोधपुर में महिने भर से सब जुनियर फुटबॉल कैम्प का आयोजन हुआ था। जिसमें राजस्थान के कुल 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 4 खिलाड़ी श्रीगंगानगर के भी शामिल थे ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।