हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ के साथ...

    अमिताभ के साथ जोड़ी जमाएंगे जैकी चैन

    Jackie Chan Will Pair With Amitabh

    मुंबई (एजेंसी)।

    मेगा स्टार जैकी चैन महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी जमा सकते हैं। अनीस बज्मी वर्ष 2002 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म आंखें का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। आंखें में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन की मुख्य भूमिका थी। आंखें के सीक्वल में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रुज भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि आंखें के सीक्वल में जैकी चेन भी होंगे। कहा जा रहा है कि स्क्रिप्ट तय होने के बाद अनीस ने तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हो जाएगी। फिल्म की कहानी एक कैसिनो के आसपास घूमती है। अनीस पहली बार अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें