हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में थाने में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत

    Ludhiana Police Station

    लुधियाना (एजेंसी)। पंजाब के लुधियाना के थाना (Ludhiana Police Station) डिवीजन नंबर 2 में रातपाली के मुंशी गुरचरण सिंह की कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त वरियाम सिंह के मुताबिक उन्हें करीब सुबह 7.45 बजे घटना का पता चला।

    यह पता नहीं चल सका है कि गोली कैसे चली। विभाग की ओर से गुरचरण के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिनके आने के बाद तफ्तीश आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट में हमले की घटना के बाद रात में तैनात पुलिस के पास लोडेड यानी भरा हुआ हथियार रखा होता है।

    फोरेंसिक टीम सहित अन्य दस्ते जांच के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और गुरचरण के परिजनों का इंतजार है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।