हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश प्रसिद्ध फिल्...

    प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन

    Kalpana Lajmi

    मुंबई(सच कहूँ न्यूज)। प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी(Kalpana Lajmi) का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 64 साल की थीं। लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके भाई देव लाजमी ने बताया, उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं।

    लाजमी एक निर्देशक, निमार्ता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में रूदाली, दमन, दरमियान शामिल है। लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित चिंगारी थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।