हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल भारत के खिलाफ...

    भारत के खिलाफ वनडे,टी-20 सीरीज़ में नहीं खेलेंगे गेल

    Chris Gayle

    विंडीज़ टीम का हिस्सा नहीं | Chris Gayle

    ब्रिजटाउन (एजेंसी)। वेस्टइंडीज़ के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle)भारत के खिलाफ 21 अक्तूबर से शुरु होने जा रही वनडे और टी-20 क्रिकेट सीरीज़ में अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे। वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने सोमवार को आगामी सीरीज़ के लिए अपनी वनडे और टी-20 टीमों की घोषणा कर दी। लेकिन सलामी बल्लेबाज़ गेल को सीमित ओवर प्रारुप में विंडीज़ टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है जिन्होंने निजी कारणों से सीरीज़ से बाहर रहने का फैसला किया है। गेल ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।

    होल्डर को वनडे टीम की कप्तानी, ब्रेथवेट टी20 टीम की करेंगे अगुवाई

    भारत के खिलाफ सीरीज़ में आॅफ स्पिनर सुनील नारायण को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। चयन समिति ने टीम में चंद्रपॉल हेमराज, फाबियन एलेन और ओशाने थॉमस के रुप में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। जेसन होल्डर को वनडे टीम की कप्तानी दी गई है जबकि कार्लाेस ब्रेथवेटटी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। डैरेन ब्रावो और आॅलराउंडर कीरन पोनार्ड की हालांकि सीमित प्रारुप में वापसी हुई है जबकि आॅलराउंडर आंद्रे रसेल को टी-20 टीम में शामिल किया गया है। रसेल चोट के कारण वनडे टीम से बाहर हैं।

    विंडीज़ टीम की चयन समिति के प्रमुख कर्टनी ब्राउन ने जारी बयान में कहा, ‘हमारी टीम में मुख्य खिलाड़ी क्रिस गेल नहीं होंगे और वह ब‘ंग्लादेश के खिलाफ अगले दौरे में भी नहीं खेल सकेंगे। उन्होंने खुद ही चयन प्रक्रिया से बाहर रहने का फैसला किया है। लेकिन वह विंडीज़ टीम के इंग्लैंड दौरे और 2019 के विश्वकप के लिए उपलब्ध होंगे। वेस्टइंडीज़ की टीम भारत दौरे पर दो टेस्टों की सीरीज़ खेल रही है जिसमें उसे पहले राजकोट टेस्ट में पारी और 272 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और वह सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ गई है। विंडीज़ टीम भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज़ खेलेगी जिसका पहला मैच 21 अक्तूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है तथा इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ होनी है।

    वनडे टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियन एलेन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेत्माएर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, एविन लुर्दस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पावेल, केमर रोच, मार्लाेन सैम्युअल्स, ओशाने थॉमस।
    टी-20 टीम : कार्लाेस ब्रेथवेट (कप्तान), फाबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेत्माएर, एविन लुईस, ओबेड मैककॉय, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, खारी पिएर, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावे, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफन रुथरफोर्ड, ओशाने थॉमस।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो