हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमरिंदर ने पं...

    अमरिंदर ने पंजाब की जनता से धोखा किया:विनीत शर्मा

    BJP Leader Vineet Sharma

    विनीत शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप | BJP Leader Vineet Sharma

    जालंधर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विनीत शर्मा (BJP Leader Vineet Sharma)ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चुनावी वादे पूरे न करके पंजाब की जनता से धोखा किया है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे, गृह कर माफ किया जाएगा, हर घर नौकरी, हर नौजवान को स्मार्ट फोन, सस्ती बिजली, किसानों का कर्जा माफ और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का वादा किया था।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र ग्रंथ गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ ली थी कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह एक महीने के अंदर राज्य को नशीले पदार्थों से मुक्त कर देंगे लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।