हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बरेली: अस्पता...

    बरेली: अस्पताल में भर्ती मरीज का शव झाड़ियों में मिला

    Bareilly

    पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | Bareilly

    बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली (Bareilly) के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का शव झांडियों से बरामद किया गया है । इस सिलसिले में परिजनों ने सुभाष नगर थाने में हत्य का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गत 8 नवंबर को लेन-देन को लेकर सुनील का झगड़ा अरविंद नामक व्यक्ति से हुआ था ।

    अरविंद सुनील को समझौते के लिए बुला ले गया था । इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और सत्यवीर ने अपने साथी की मदद से सुनील को कैंची से हमला कर दिया ,गंभीर रूप से घायल सुनील को उसके पिता पातीराम ने आठ नवंबर की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि हालत में सुधार होने पर अगले दिन सुनील सर्जिकल वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था ।

    उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा था। गत दिवस सुनील बिस्तर पर नहीं था। दिनभर तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला । सोमवार रात सुनील अस्पताल के पीछे पड़ा पड़ा मिला । उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने बताया कि सुनील की मृत्यु फिलहाल रहस्य बनी हुई है. घायल सुनील अस्पताल के बाहर कैसे पहुंचा। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस सिलसिले में सत्यवीर के खिलाफ पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।