हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गनमैन को गोली...

    गनमैन को गोली मारकर कैश वैन से लूटे 50 लाख रुपए

    Nabha Patiala

    दो लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया | Nabha Patiala

    नाभा (एजेंसी)। पंजाब के पटियाला जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया की नाभा शाखा (Nabha Patiala) में आज सुबह दो सशस्त्र लुटेरे गनमैन को गोलीमार कर कम से कम पचास लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तलाशी अभियान तेज कर दिया है तथा आसपास के इलाकों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। दो लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति पहले से ही कैश वैन के लिये इंतजार कर रहे थे। कैश वैन में बैक की इस शाखा के लिये 50 लाख रुपए थे। बैक के गनमैन प्रेमचंद सहित स्टाफ कैश के साथ बैंक पहुंच गया तथा जैसे ही वैन बैंक में प्रवेश करने वाली थी उसी समय एक व्यक्ति ने गनमैन को दबोच लिया तथा दूसरे ने उसे गोली मार दी।

    दोनों लुटेरे कैश से भरा संदूक उठा मोटरसाइकिल से भाग गये। अफरा तफरी में किसी को कुछ समझ नहीं आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर लुटेरों को पकड़ने के लिये तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।