हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सड़क दुर्घटना ...

    सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, चार घायल

    Dungargarh Bikaner

    घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया | Dungargarh Bikaner

    बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान में बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र (Dungargarh Bikaner) में बुधवार को ट्रक और कार की टक्कर से दो महिलाओं एवं एक बालक सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य चार घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के लाडनूं कस्बे के एक ही परिवार के लोग मारुति वैगनआर से बीकानर जा रहे थे कि सुबह करीब साढ़े सात बजे डूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर धरमास और रिढ़ि गांव के बीच उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद हनीफ (70), हाफीजा बानो (66), राजू उर्फ फिरोज (27), तौसीफ (छह), राजू बानो (50) और मोहम्मद अली (48) की मौत हो गई, जबकि रुबीना (23), इमरान (25), तनवीर (दो) और तमन्ना बानो (सात) घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भर्ती कराया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।