हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश लीबिया: अज्ञा...

    लीबिया: अज्ञात हवाई हमला, 10 आतंकवादी ढेर

    Libya: Unknown Air Raid, 10 Terrorist Stacks

    अमेरिका द्वारा किया गया ड्रोन हमला हो सकता है

    त्रिपोली (एजेंसी)। लीबिया में दक्षिणी घाट शहर के नजदीक अज्ञात लड़ाकू विमानों के हमले में 10 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने यह जानकारी दी है। सैन्य सूत्रों बताया, ‘अल्जीरियाई सीमा के पास घाट के अवेनात क्षेत्र में पांच सशस्त्र वाहनों के काफिले को लक्षित करके अज्ञात लड़ाकू विमानों द्वारा हमला किया गया। स्थानीय मीडिया ने घाट के नजदीक रेगिस्तान क्षेत्र में सशस्त्र वाहनों में पूरी तरह से जले हुए लोगों के फोटो जारी किए हैं।

    अमेरिकी सेना ने भी अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है

    सूत्रों ने बताया, ह्लसैन्य बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और हमें वीरान रेगिस्तान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पांच कारें मिलीं, जिसमें 10 जली हुई लाशें मिली हैं, जो संभवत: अल-कायदा के आतंकवादियों की हो सकती हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लीबिया सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह हमला विदेशी विमानों द्वारा किया गया तथा यह अमेरिका द्वारा किया गया ड्रोन हमला हो सकता है। अमेरिकी सेना ने भी अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।