हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    कुशनेर हो सकते हैं व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टॉफ

    White House

    वाशिंगटन 14 दिसंबर (Varta)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दामाद जारेड कुशनेर को व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टॉफ (सर्वोच्च गैर निर्वाचित पद) नियुक्त करने का विचार कर रहे हैं।

    हफिंगटन पोस्ट ने व्हाइट हाउस के करीबी एक शीर्ष रिपब्लिकन के हवाले से गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि  ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प के पति और मौजूदा समय में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार श्री कुशनेर ने इस सिलसिले में श्री ट्रम्प से मुलाकात की है। हफिंगटन फोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसने इस बारे में जब व्हाइट हाउस से जानकारी मांगी, तो व्हाइट हाउस ने जवाब नहीं दिया।

    श्री ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची को छोटा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री ट्रम्प ने गत शनिवार को घोषणा की थी कि श्री जॉन एफ केली (व्हाइट हाउस के वर्तमान चीफ ऑफ स्टॉफ) 2018 के आखिर में व्हाइट हाउस छोड़ेंगे। उन्होंने श्री केली के प्रस्थान के बारे में स्पष्टीकरण नहीं दिया था।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।